भारतीय राज्य व्यवस्थाः कंपनी के अधीन चार्टर एक्ट के महत्वपूर्ण प्रश्न

 भारतीय राज्य व्यवस्थाः कंपनी के अधीन चार्टर एक्ट



भारतीय संविधान के विकास को भारत में कंपनी के शासन तथा ब्रिटिश क्राउन के शासन के तहत निर्मित अधिनियमों के विकास के रूप में समझा जाता है।

इस भाग में हम पढ़ेंगे उन सभी अधिनियमों को केवल कंपनी के अधीन भारत में आये--

1. रेग्यूलेटिंग एक्ट -1773
2. पिट्स इंडिया एक्ट- 1784
3. चार्टर एक्ट- 1793
4. चार्टर एक्ट- 1813
5. चार्टर एक्ट- 1833
6. चार्टर एक्ट- 1853

अब इनसे संबंधित प्रश्नो के कुछ महत्वपूर्ण उत्तर निम्नलिखित है-

प्रश्न01. भारत में द्वैध शासन की शुरूआत किस अधिनियम के द्वारा हुई है।

उत्तरः पिट्स इंडिया एक्ट, 1784


प्रश्न02. पिट्स इंडिया एक्ट के तहत कंपनी के वाणिज्य संबंधी मामलों की देख-रेख के लिए किस मंडल का गठन किया गया था।

उत्तरः निदेशक मंडल


प्रश्न03. पिट्स इंडिया एक्ट के तहत राजनीतिक मामलों के लिए किस बोर्ड का गठन किया गया था।

उत्तरः नियंत्रण बोर्ड


प्रश्न04. बंगाल का पहला गवर्नर कौन था।

उत्तरः राबर्ट क्लाइव


प्रश्न05. बंगाल का अंतिम गवर्नर कौन था।

उत्तरः वॉरेन हेस्टिंग्स


प्रश्न06. बंगाल का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था।

उत्तरः वॉरेन हेस्टिंग्स


प्रश्न07. बंगाल का अंतिम गवर्नर जनरल कौन था।

उत्तरः विलियम बैंटिक


प्रश्न08. भारत का पहला गवर्नर जनरल  कौन था।

उत्तरः विलियम बैंटिंक


प्रश्न09. कंपनी द्वारा नियुक्त भारत के अंतिम गवर्नर जनरल कौन था।

उत्तरः लार्ड कैंनिंग


प्रश्न10. भारत के प्रथम वायसराय कौन थे।

उत्तरः लार्ड कैंनिंग


प्रश्न11. भारत के अंतिम वायसराय कौन थे।

उत्तरः लॉर्ड माउंटबेटन


प्रश्न12. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन था।

उत्तरः लॉर्ड माउंटबेटन


प्रश्न13. स्वतंत्र भारत के प्रथम तथा अंतिम भारतीय गवर्नर गवर्नर जनरल कौन था।

उत्तरः सी. राजगोपालाचारी


प्रश्न14. किस अधिनियम द्वारा कंपनी के भारतीय व्यापार के एकाधिकार को समाप्त कर दिया गया ।

उत्तरः 1813 का चार्टर एक्ट


प्रश्न15. 1813 के चार्टर एक्ट के तहत कंपनी का भारत में किसके व्यापार का एकाधिकार जारी रखा गया था।

उत्तरः चाय के व्यापार 


प्रश्न16. किस अधिनियम के तहत भारत में शिक्षा के विकास एवं विस्तार के लिए एक लाख रूपये प्रतिवर्ष की व्यवस्था की गई थी।

उत्तरः चार्टर एक्ट 1813


प्रश्न17. किस अधिनियम के तहत बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल कब बनाया गया था।

उत्तरः चार्टर एक्ट 1833


प्रश्न18. किस एक्ट के तहत गवर्नर जनरल को एक विधि आयोग नियुक्त करने का प्राधिकार दिया गया ।

उत्तरः चार्टर एक्ट 1833


प्रश्न19. किस एक्ट के तहत भारत के लिए एक पृथक विधान परिषद की स्थापना की गई ।

उत्तरः चार्टर एक्ट 1853


प्रश्न20. किस एक्ट के तहत कानून बनाने की शक्ति का केद्रीकरण कर दिया गया था।

उत्तरः चार्टर एक्ट 1833





एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ