भारतीय राज्य व्यवस्थाः ब्रिटिश क्राउन के अधीन पारित अधिनियम
दोस्तो आपको बता दे कि हमने अपनी पिछली पोस्ट में भारतीय राज्य व्यवस्था की पोस्ट में कंपनी के अधीन पारित सभी अधिनियमों के प्रश्नों को कवर किया था। अगर पिछली पोस्ट आपने नहीं पढ़ी है तो नीचे लिंक से जाकर पढ़ सकते हैं। क्योंकि हम अपनी पोस्ट में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों को ही शामिल करते हैं।
इसे भी पढ़ेः कंपनी के अधीन सभी अधिनियम के प्रश्न
इस पोस्ट में आपके सभी प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित ब्रिटेिश क्राउन के अधीन पारित अधिनियम से संबंधित सभी प्रकार के महत्वपूर्ण प्रश्न इस पोस्ट में शामिल किये है।
ब्रिटिश क्राउन के शासनाधीन पारित अधिनियम
1. भारत शासन अधिनियम, 1858
2. भारत परिषद अधिनियम, 1861
3. भारत परिषद अधिनियम, 1892
4. भारत परिषद अधिनियम, 1909
5. भारत परिषद अधिनियम, 1919
6. भारत परिषद अधिनियम, 1935
7. भारत स्वतंत्रता अधिनियम, 1947
इस सभी अधिनियम से संबंधित प्रश्नोंत्तर
भारत शासन अधिनियम, 1858
प्रश्न01. एक्ट फॉर द बेटर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया को किस अधिनियम के नाम से जाना जाता है।
उत्तरः भारत शासन अधिनियम, 1858 को
प्रश्न02. किस एक्ट के तहत कंपनी का शासन समाप्त करके भारत का शासन प्रत्यक्ष रूप से महारानी के अधीन हो गया था।
उत्तरः 1858 का भारत का शासन अधिनियम
प्रश्न03. द्वैध शासन प्रणाली को किस अधिनियम के तहत समाप्त किया गया था।
उत्तरः 1858 के भारत शासन एक्ट
प्रश्न04. भारत के गवर्नर जनरल को किस एक्ट के अधिनियम के तहत वायसराय का दर्जा दिया गया।
उत्तरः भारत शासन एक्ट 1858
भारत परिषद अधिनियम, 1861
प्रश्न05. किस एक्ट के तहत कानून बनाने की प्रक्रिया में भारतीयों को शामिल किया गया।
उत्तरः भारत शासन अधिनियम, 1861
प्रश्न06. वायसराय को अध्यादेश जारी करने की शक्ति किस अधिनियम में दी गई।
उत्तरः भारत परिषद अधिनियम, 1861
प्रश्न07. किस एक्ट द्वारा वायसराय को नए प्रांतों की स्थापना और सीमा परिवर्तन करने का अधिकार दिया गया।
उत्तरः 1861, भारत परिषद एक्ट
प्रश्न08. वायसराय को प्रांतों में विधान परिषदो की स्थापना की शक्ति कब प्रदान की गई।
उत्तरः 1861
भारत परिषद अधिनियम, 1892
प्रश्न09. किस एक्ट के द्वारा एक सीमित एवं अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली की शुरूआत की गई।
उत्तरः भारत परिषद अधिनियम, 1892
प्रश्न10. किस अधिनियम के तहत विधान परिषद के भारतीय सद्स्यों को बजट पर बहस करने तथा सरकार से प्रश्न पूंछने का अधिकार मिला।
उत्तरः 1892
भारत परिषद अधिनियम, 1909
प्रश्न11. मार्ले मिंटो सुधार का अन्य नाम क्या है।
उत्तरः भारत परिषद अधिनियम, 1909
प्रश्न12. मार्ले मिंटो सुधार के समय भारत का वायसराय कौन था।
उत्तरः लॉर्ड मिंटो
प्रश्न13. वायसराय की कार्यपालिका परिषद के प्रथम भारतीय सदस्य कौन बने थे।
उत्तरः सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा (1909 के एक्ट के तहत)
प्रश्न14. किस एक्ट में मुसलमानों के लिए सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व तथा अलग निर्वाचन क्षेत्रों की स्थापना की गई।
उत्तरः मार्ले मिंटो सुधार, 1909 में
प्रश्न15. सांप्रदायिक निर्वाचन के जनक के रूप में किसे जाना जाता है।
उत्तरः लॉर्ड मिंटो
भारत शासन अधिनियम, 1919
प्रश्न16. भारत शासन अधिनियम 1919 का अन्य नाम क्या है।
उत्तरः मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार
प्रश्न17. मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार के समय भारत के वायसराय कौन थे।
उत्तरः चेम्सफोर्ड
प्रश्न18. प्रांतों में द्वैध शासन के जनक कौन माने जाते है।
उत्तरः लियोनल कर्टिस
प्रश्न19. किस अधिनियम के तहत केंद्र में द्वि-सदनीय व्यवस्था स्थापित की गई।
उत्तरः मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार
प्रश्न20. प्रत्यक्ष निर्वाचन की व्यवस्था किस एक्ट के तहत शुरू की गई।
उत्तरः भारत शासन अधिनियम, 1919
प्रश्न21. सांप्रादयिक आधार पर अलग निर्वाचन के सिद्धांत को कब लागू किया गया।
उत्तरः भारत शासन अधिनियम, 1919
प्रश्न22. किस एक्ट के तहत एक लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान किया गया।
उत्तरः मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार, 1919
प्रश्न23. 1926 में किस आयोग की सिफारिश पर केंद्रीय लोक सेवा आयोग का गठन किया गया।
उत्तरः ली आयोग की सिफारिश पर
भारत शासन अधिनियम, 1935
प्रश्न24. 1935 के भारत शासन अधिनियम में कितने अनुच्छेद और अनुसूचियां थी।
उत्तरः 321 अनुच्छेद और 10 अनुसूचियां
प्रश्न25. अखिल भारतीय संघ की स्थापना का प्रावधान किस एक्ट में किया गया था।
उत्तरः भारत शासन अधिनियम, 1935
प्रश्न26. प्रांतों में द्वैध शासन समाप्त करके केंद्र में द्वैध शासन की व्यवस्था किस एक्ट में की गई।
उत्तरः 1935 का भारत शासन एक्ट
प्रश्न27. सन् 1937 के संघीय न्यायालय की स्थापना किस एक्ट के तहत की गई।
उत्तरः भारत शासन एक्ट, 1935
प्रश्न28. भारत शासन एक्ट, 1858 द्वारा स्थापित भारत परिषद को किस एक्ट के तहत समाप्त किया गया।
उत्तरः भारत शासन एक्ट, 1935
प्रश्न29. भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना किस एक्ट के तहत की गई थी।
उत्तरः भारत शासन एक्ट, 1935
भारतीय स्वतंत्रता एक्ट, 1947
प्रश्न30. भारतीय रियासतों पर ब्रिटिश संप्रभुता की समाप्ति की घोषणा कब की गई।
उत्तरः 15 अगस्त, 1947
0 टिप्पणियाँ